RRR 2: Ram Charan और Jr. NTR स्टारर ‘आरआरआर’ का बनने जा रहा है सीक्वल, SS Rajamouli नहीं करेंगे डायरेक्ट -रिपोर्ट

RRR 2: आरआरआर के फैंस के लिए जहां एक ओर खुशखबरी है वहीं दूसरे ओर परेशान करने वाली खबर भी सामने आई है. आरआरआर के लेखक और एसएस राजामौली के पिता विजयेंद्र प्रसाद ने फिल्म के सीक्वल से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है, जो खुशी और हैरानी से भरा हुआ है. विजयेंद्र प्रसाद ने एक तेलुगू टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में इस बात की जानकारी दी कि आरआरआर के सीक्वल पर काम शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा, “हम राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘आरआरआर’ का सीक्वल बनाने की योजना बना रहे हैं. इस फिल्म में दोनों सितारे होंगे और इसे हॉलीवुड फिल्मों की तरह बनाया जाएगा. कोशिश की जा रही है कि फिल्म के सीक्वल के लिए हॉलीवुड निर्माता को जोड़ा जाए. वहीं संभावना ये भी है कि इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली नहीं करें. बल्कि उनकी देखरेख में कोई और करे.” Jawan Prevue: Deepika Padukone ने अपने साड़ी लुक से जीता दर्शकों का दिल, ‘जवान’ के प्रीव्यू में एक्ट्रेस का दिखा जोरदार एक्शन अवतार (Watch Video)
#RRR2: Sequel of #RamCharan–#JrNTR starrer to be made with “Hollywood standards,” shares #VijayendraPrasad https://t.co/gcrfEZLVuK
— BollyHungama (@Bollyhungama) July 10, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




