रोडीज राइजिंग-14’ की विनर रही श्वेता मेहता हैं खूब चर्चित, सोशल मीडिया में हॉटनेस और सेक्सी फोटोज से फैंस हो जाते हैं घायल, देखें तस्वीरें

एमटीवी के फेमस रियलिटी शो ‘रोडीज राइजिंग-14’ की विनर रही हरियाणा के फतेहाबाद की हरियाणवीं छोरी श्वेता मेहता की पॉपुलैरिटी अब बहुत बढ़ चुकी है। श्वेता मेहता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। इन दिनों उनकी कुछ लेटेस्ट फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं।

आपको बता दें कि श्वेता मेहता अपनी फिटनेस के साथ परफेक्ट फिगर का भी खास ध्यान रखती हैं। इसी के चलते उन्हें बहुत पसंद किया जाता है। आये दिन श्वेता मेहता अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वर्कआउट करते हुए तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। श्वेता मेहता अक्सर सोशल मीडिया पर अपने ड्रेसिंग सेंस और ग्लैमरस अंदाज को लेकर भी छाई रहती हैं। लोग उनकी फिटनेस और उनके अंदाज की तारीफ करते नहीं थकते हैं। इंस्टाग्राम पर श्वेता की अच्छी-खासी फैन-फोल्लोविंग है।

बेहतरीन फिटनेस एथलीट, गजब व्यक्तित्व वाली श्वेता ने प्रसिद्ध क्रिकेटर हरभजन सिंह को अपने कंधे पर उठाकर एमटीवी रोडीज राइजिंग-14 में शामिल होने का मौका पाया था। रोडीज राइजिंग-14 का खिताब अपने नाम करने से पहले दुनिया की सबसे श्रेष्ठ फिटनेस एथलीट में शामिल श्वेता मेहता जेराई वुमेन फिटनेस मॉडल चैंपियनशिप 2016 जीत चुकी हैं।

रोडीज राइजिंग-14 में नेहा धूपिया की टीम मेंबर रह चुकीं श्वेता पेशे से एक इंजीनियर हैं। श्वेता ने 2009 में जीजेयू, हिसार से बीटेक किया और आईटी में नौकरी करने के लिए बैंगलुरू चली गई। वहां 5 साल तक आईटी कंपनी में नौकरी की। श्वेता मेहता के पास 70 हजार तनख्वाह वाली नौकरी थी।




