मनोरंजन

सड़क 2 का रिलीज होते ही हुआ बुरा हाल, IMDB पर रेटिंग देख आप भी चौंक जायेंगे

एक लंबे अर्से बाद महेश भट्ट ने डायरेक्टर के तौर पर सड़क 2 से वापसी की है। यह फिल्म 1991 में आई फिल्म ‘सड़क’ का सीक्वल है। हालांकि इस फिल्म की कहानी एकदम नई है और इसका पिछली फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है महेश भट्ट द्वारा निर्देशित सड़क 2 डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। फिल्म को काफी खराब रेटिंग मिल रही है। वेबसाइट IMDB में सड़क 2 को 10 में से 1.1 रेटिंग मिली है।  इससे पता चलता है कि फिल्म को दर्शक बिल्कुल पसंद नहीं कर रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर भी यूजर्स फिल्म को लेकर निगेटिव कमेंट्स दे रहे हैं।

read also,,,सितंबर में 11 दिन रहेंगे बैंक बंद, जान लीजिए तारीख नही तो होगी परेशानी

कोई फिल्म को फ्लॉप कह रहा है तो कोई कह रहा है कि इस फिल्म को देखकर समय बर्बाद करने जैसा है।सड़क 2 के जरिए महेश भट्ट ने 21 साल बाद डायरेक्शन में वापसी की है। ये फिल्म साल 1991 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर सड़क का रीमेक है। फिल्म में आलिया भट्ट, पूजा भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में हैं।बता दें कि फिल्म के ट्रेलर और गानों को भी अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। इतना ही नहीं, सड़क 2 का ट्रेलर यूट्यूब पर सबसे ज्यादा डिसलाइक किया जाने वाला दूसरा वीडियो है। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत के मामले में लोगों ने सोशल मीडिया पर भट्ट परिवार को निशाना बनाया है।

read also,,सरकार ने बैंक कस्टमर्स के लिए जारी की एडवाइजरी जारी, बैंकिंग फ्रॉड से बचने के लिए इन बातो का रखे ध्यान

सोशल मीडिया पर सड़क 2 को नेपोटिज्म प्रोडक्ट बताया गया है।वैसे  ‘सड़क 2’ के साथ बॉबी देओल की वेब सीरीज ‘आश्रम’ भी ओटीटी पर रिलीज हुई  है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। बॉबी की एक्टिंग की सभी तारीफ कर रहे हैं। आश्रम को प्रकाश झा ने डायरेक्ट किया है। यह बॉबी की पहली वेब सीरीज है।

read also,,कोरोना काल में जमकर हो रही थी पार्टी, शराब और हुक्के का दौर था जारी, दबिश देकर 19 को किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button