मनोरंजन

कोरोना संकट से गुजर रहे लोगों की मदद करने के लिए आगे आई रिया चक्रवर्ती

देश में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू हो गई है. लोगों की हालत अब बेहद खराब होती जा रही है. लेकिन ऐसे कठीन समय में सोनू सूद और सुष्मिता सेन जैसे एक्टर्स लोगों की मदद के लिए आगे आए और लगातार लोगों कि सहायता करने में जुटे हुए हैं. इस बीच रिया चक्रवर्ती ने भी कोरोना संकट से गुजर रहे लोगों की मदद करने के लिए अपना हाथ बढ़ाया है. अपनी बात कहने के लिए ‘जलेबी’ एक्ट्रेस रिया ने इंस्टाग्राम का सहारा लिया है. रिया ने कहा कि किसी भी तरह की मदद के लिए लोग उन्हें सीधे मैसेज कर सकते हैं.

REDA ALSO – जब Disha Patani संग ‘Lip Lock kiss करते दिखे Salman Khan तो लोग हो गए अवाक, जारी हुवा ट्रेलर

अपनी क्षमता के मुताबिक मदद की हर संभव कोशिश करूंगी. अब रिया चक्रवर्ती भी कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच लोगों की सहायता के लिए आगे आ गई है. बता दे कि अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा ‘बुरा समय लोगों को जोड़ता है, जिनकी सहायता कर सकते हैं, उनकी जरूर करें. मदद चाहे छोटी हो या बड़ी, मदद तो मदद होती है. अगर मैं आपकी किसी तरह सहायता कर सकती हूं तो आप मुझे डायरेक्ट मैसेज भी भेज सकते है, मैं पूरी कोशिश करूंगी. सभी अपना ध्यान रखें. प्यार और ताकत’.बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के चलते कई लोग अपनी जान गवा चुकी हैं.

REDA ALSO – BJP सांसद मनोज तिवारी कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

महामारी के चलते देश में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा रही है. आप को बता दे कि अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी से लोगों की जान जा रही है. तो कहीं रेमडेसिविर इंजेक्शन का इंतजाम नहीं हो पा रहा है. ऐसे संकट के समय में कई एक्टर और एक्ट्रेस अपनी ओर से सहायता करने की कोशिश कर रहे हैं. सोनू सूद तो पिछले साल से ही संकट से जूझ रहे लोगों की मदद कर रहे हैं. अपकमिंग फिल्म ‘चेहरे’ में रिया नजर आने वाली है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी जैसे कलाकार भी हैं.

Related Articles

Back to top button