मनोरंजन
RIPLEGEND – शाहरूख से भीड़ गए थे इसके लिए एक बार, जानिये इरफ़ान के बारे में 10 बड़ी बातें
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। पूरा बॉलीवुड शोक में है। उनके निधन के दौरान उनके जीवन से जुड़े कई किस्से सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे हैं। इरफान खान और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बीच का एक वीडियो शेयर हो रहा है। जिसमें इरफान खान शाहरुख खान से बॉलीवुड दिग्गजों के आमने भिड़ गए। यह वीडियो फिल्म फेयर अवार्ड शो का है।
वीडियो में किसी एक बात के सवाल पर इरफान खान भड़क गए और उन्होंने शाहरुख खान को टक्कर दी थी। जब 2015 में फिल्मफेयर अवार्ड शो के दौरान स्टेज पर शाहरुख खान एंकरिंग कर रहे थे। उस वक्त भीड़ में बैठे इरफान खान ने शाहरुख पर एक एक कर कर सवाल दागे थे। जिनका जवाब शाहरुख नहीं दे पाए थे।
आइये जानते हैं इरफ़ान के बारे में 10 महत्पूर्ण बातें –
- इरफान खान का जन्म 7 जनवरी 1967 को जयपुर (राजस्थान) में हुआ था। जन्म के वक्त इरफान का नाम साहबजादे इरफान अली खान था।
- इरफान को एमए की पढ़ाई के दौरान ही दिल्ली के ‘नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD)’ में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप मिली और इरफान ने NSD से 1984 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। NSD के कोर्स बाद इरफान खान ने दिल्ली में ही थिएटर करने लगे, जहां उन्होंने काफी नाम कमाया।
- क्रिकेट के अलावा इरफ़ान को पतंगबाजी का भी काफी शौक था।
- एक्टिंग की पढ़ाई के बाद इरफान खान ने दिल्ली से मुंबई का रुख किया और वहां जाकर ‘चाणक्य’, ‘भारत एक खोज’, ‘सारा जहां हमारा’, ‘बनेगी अपनी बात’, ‘चंद्रकांता’ और ‘श्रीकांत’ जैसे पॉपुलर सीरियल में काम किया।
- थिएटर और टीवी के धारावाहिकों में जमकर काम करते हुए इरफान पर फिल्ममेकर मीरा नायर की नज़र पड़ी और उन्होंने अपनी फिल्म ‘सलाम बॉम्बे’ में एक छोटा-सा रोल दिया था।
- साल 1990 में इरफान ने क्रिटिक्स के द्वारा सराही गई फिल्म ‘एक डॉक्टर की मौत’ में काम किया। उसके बाद इरफान ने ‘द वॉरियर’ और ‘मकबूल’ जैसी फिल्मों में भी अहम किरदार निभाए।
- इरफान ने पहली बार 2005 की फिल्म ‘रोग’ में लीड रोल किया। उसके बाद छात्र राजनीति पर आधारित फिल्म ‘हासिल’ के लिए इरफान खान को उस साल का ‘बेस्ट विलेन’ का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। इस फिल्म के डायलॉग काफी मशहूर हैं।
- इरफान खान ने ऑस्कर विजेता फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ फिल्म में भी पुलिस इंस्पेक्टर का अहम किरदार निभाया। 30 साल लंबे अभिनय करियर में इरफ़ान ने 60 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। इरफान खान पहले भारतीय अभिनेता हैं जिनकी दो फिल्मों (स्लमडॉग मिलियनेयर, लाइफ ऑफ पाई) को ऑस्कर अवॉर्ड मिल चुका है।
- इरफान खान को फिल्म ‘पान सिंह तोमर’ के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें भारत सरकार की तरफ से पद्मश्री अवॉर्ड भी मिला।
- इरफान ने 23 फरवरी 1995 को एनएसडी ग्रेजुएट ‘सुतपा सिकदर’ से विवाह रचाया। उनके दो बेटे बाबिल और अयान हैं।



