मनोरंजन

न्यूयार्क की सड़कों पर रवीना टंडन ने की थी ऐसी हरकत, शर्मिंदा हो गई थीं बेटी

कोरोना वायरस जैसी महामारी के संकट से गुजर रहा है। लोगों की सुरक्षा के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन जारी किया है। इसके बढ़ते मामले को देखते हुए यूपी के कई जिलों में लॉकडाउन के समय को बढ़ा दिया गया है। इस लॉकडाउन के दौरान आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक अपने-अपने घर के अंदर बंद हैं।

किसी को भी अपने घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। अब ऐसे में सभी के पास सोशल ​नेट​वर्किंग साइट ही एक मात्र ऐसा जरिया है जिससे एक दूसरे से जुड़ा जा सके। वहीं सभी बॉलवुड स्टार्स भी फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर के ​जरिए अपने फैंस के साथ जुड़े हैं और अपने बारे में अपडेट्स उनसे शेयर कर रहे हैं। आए दिन कोई न कोई सेलेब्स अपने इंस्टाग्राम पर थ्रोबैक वीडियो शेयर कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, रवीना का ये वीडियो आज का नहीं बल्कि साल 2017 का है। इस वीडियो को रवीना ने अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में रवीना अपने ​पति अनिल थडानी और बेटी राशा के साथ न्यूयार्क की सड़कों पर घूमती और मस्ती करती नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रवीना सड़क पर ही डांस करने लगती हैं। वहीं उनके पति भी उनका साथ देते हैं। लेकिन बेटी को ये अच्छा नहीं लगता।

https://www.instagram.com/p/B-sAMhtn_Th/?utm_source=ig_embed

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि न्यूयॉर्क की सड़कों पर उनकी हरकत से बेटी राशा बहुत शर्मिंदगी महसूस कर रही थी। रवीना का ये सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पर फैंस के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं।

आपको बात दें कि रवीना बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेसेस में शुमार रही हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। शादी के बाद उन्होंने फिल्मों में दूरी बना ​ली और अपनी फैमिली पर फोकस किया। वहीं रवीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

Related Articles

Back to top button