रश्मिका मंदाना के साथ हुई 80 लाख की ठगी… |

Rashmika Mandanna: हाल ही में खबर आई है कि उनके साथ 80 लाख रुपए की ठगी हुई है। उनके साथ ठगी करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि उनकी मैनेजर है। जैसे ही रश्मिका को इस ठगी के बारे में पता चाला रश्मिका ने उसे नौकरी से बाहर निकाल दिया। हालांकि, अभी तक रश्मिका की तरफ इस खबर पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस के साथ 80 लाख रुपये की ठगी हुई है। एक्ट्रेस के साथ ये धोखाधड़ी किसी और ने नहीं बल्कि उनके मैनेजर ने की है।
Rashmika Mandanna: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिका को इसके बारे में जैसे ही पता चला तो उन्होंने मैनेजर को निकाल दिया है। रश्मिका के साथ धोखाधड़ी करने वाली मैनेजर करियर की शुरुआत से ही उनके साथ जुड़ी हुई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना इन दिनों रणबीर कपूर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल में बिजी है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का प्री-टीजर भी रिलीज किया था, जिसे ऑडियंस ने काफी पसंद किया। यह मूवी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। साथ ही इसी तारीख पर रिलीज होने वाली दो बड़ी फिल्मों ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ से भिड़ेगी।
READ MORE- CG NEWS: बिजली बिल से परेशान हुए ग्रामीण, एक बल्ब मे आ गया पंद्रह हजार का बिजली बिल




