inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: राजधानी की 10वीं क्लास की छात्रा मिली कोरोना पॉजीटिव, अब सभी बच्चों का होगा कोविड टेस्ट

रायपुर। एक तरफ स्कूलों को पूरी क्षमता के साथ खोलने की बात हो रही है, दूसरी तरफ से स्कूली बच्चों के कोरोना पॉजेटिव होने की खबर आ रही है। राजधानी के एक स्कूल की 10वीं की छात्रा कोरोना पॉजेटिव पायी गयीहै। छात्रा के कोरोना पॉजिटेव पाये जाने के बाद स्कूल प्रशासन सकते में है। इधर आनन-फानन में स्कूलों को तीन दिन के लिए बंद करने का आदेश दे दिया गया है।

दरअसल रायपुर के वीरगांव आडवाणी स्कूल में 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा एक गार्डन गयी हुई थी, गार्डन में एहितियात के तौर पर बच्ची का कोविड टेस्ट लिया गया, जिसमें वो पॉजेटिव पायी गयी है। फिलहाल बच्ची का होम आईसोलेशन में इलाज चल रहा है। बच्ची नन सिम्टोमेटिक बतायी जा रही है। छात्रा परसों तक स्कूल आयी थी, लेेकि इसी बीच कल उसकी रिपोर्ट पॉजेटिव आ गयी। इधर छात्रा के संपर्क में आये अन्य बच्चों की भी कोरोना टेस्ट करायी जा रही है।

Related Articles

Back to top button