रैपर रफ्तार और बादशाह ने हनी सिंह का उड़ाया मजाक, वीडियो इंटरनेट पर वायरल |

मुंबई, 3 सितंबर: रैपर रफ्तार और बादशाह ने एक रियलिटी शो में म्यूजिक में कमबैक नहीं हो पाने के चलते रैपर यो यो हनी सिंह का मजाक उड़ाया है. दोनों को हिप हॉप इंडिया के फिनाले एपिसोड में जज के तौर पर देखा गया. ग्रैंड फिनाले का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें रफ़्तार, जिसका असली नाम दिलिन नायर है, बादशाह से पूछते है, “बता दो ना, किसका कमबैक नहीं हो रहा.” यह भी पढ़ें: Gadar 2 Success Party: सनी देओल ने मुंबई में रखी ‘गदर 2’ की सक्सेस पार्टी, सलमान, खान, शाहरूख, शिल्पा, समेत ये सितारे हुए शामिल (Watch Videos)
दरअसल, बादशाह के लेटेस्ट ट्रैक ‘गौन गर्ल’ में कुछ लाइनें हैं, जिसे सुनकर रफ्तार उनसे यह सवाल करते हैं और यह लाइनें कुछ इस तरह है- “इनसे गेम क्रैक ही नहीं हो रहा. हिट कोई ट्रैक ही नहीं हो रहा. यहां फिर मैंने सीन चेंज किया और कुछ लोगों का कमबैक ही नहीं हो रहा.”बिना नाम बताए बादशाह, जिनका असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है, ने मजाक में जवाब दिया.
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




