मनोरंजन

पार्ट 1 सीजफायर’ अब तय तारीख पर नहीं होगी रिलीज, जानिए मेकर्स का नया ऐलान |


Salaar: प्रभास स्टारर सालार: पार्ट 1 सीजफायर प्रतिष्ठित प्रोडक्शन कंपनी होम्बले फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म है. प्रशांत नील द्वारा निर्देशित ये फिल्म अपने पोस्ट-प्रोडक्शन फेज में तेजी से आगे बढ़ रही है, और निर्माता देश और दुनिया भर के लोगों के लिए इस एक्शन फिल्म को एक शानदार अनुभव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स ने आगे आकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें दर्शकों को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया गया है और बताया गया है कि बहुप्रतीक्षित फिल्म की नई रिलीज डेट ऐलान जल्द किया जाएगा.

होम्बले फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन दिया, हम Salaar के लिए आपके अटूट समर्थन की गहराई से सराहना करते हैं. विचार करते हुए, हमें अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण 28 सितंबर की मूल रिलीज में देरी करनी चाहिए. कृपया समझें कि यह निर्णय सावधानी से लिया गया है, क्योंकि हम एक असाधारण सिनेमाई अनुभव देना चाहते हैं. हमारी टीम हाईएस्ट स्टैंडर्स को पूरा करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है. नई रिलीज डेट सही समय पर घोषित की जाएगी. हमारे साथ बने रहें क्योंकि हम Salaar Cease Fire को अंतिम रूप दे रहे हैं और इस सफर का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button