छत्तीसगढ़

रायपुर – भीषण एक्सीडेंट में कार की चपेट में आने से एक युवती की मौके पर मौत, 4 घायल

रायपुर – तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि तेलीबांधा थाना इलाके में एक कार ने 2 स्कूटी और 1 बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा देर रात की है। हादसे के बाद पुलिस ने कार चालक सोनिक बग्गा को ​गिरफ्तारकर लिया है। पुलिस के मुताबिक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम से लौट रही युवतियों की दो स्कूटी और एक बाइक चालक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी में ले लिया।

कार की चपेट में आने से एक युवती की मौके पर मौत हो गई। जबकि 4 अन्य घायल हो गए। देर रात चारों को शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। तेलीबांधा पुलिस आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button