मनोरंजन
पूनम पांडे ने सैम पर लगाया वीडियो बेचने का आरोप, बोली इंस्टा के सारे पोस्ट कर दिए डिलीट
मारपीट की शिकायत के बाद एक इंटरव्यू में पूनम पांडे ने कहा है ‘पिछले डेढ़ साल से सैम मेरे साथ मारपीट कर रहा है। मुझे लगा था कि शादी के बाद सब ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई है।’

पूनम ने कहा है, ‘सैम ने एक बार मुझे इतनी बुरी तरह मारा था कि मेरा ब्रैन हैमरेज हो गया था। मैं कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती थी। मेरा चेहरा सूजा हुआ था, मेरे शरीर पर निशान थे। सैम ने अपने इंस्टाग्राम से मेरी सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं जबकि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया क्योंकि मुझे लगा आखिर में सब ठीक हो जाएगा।’





