टीवी की छोटी बहू यानि रुबीना दिलैक का बोल्ड अवतार देख चौंके लोग, शेयर किया कलरफुल बिकिनी फ़ोटो

टीवी की ‘छोटी बहू’ यानी रुबीना दिलैक ने हाल ही में बिग बॉस के 14वें सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की है. उन्होंने राहुल वैद्य, निक्की तंबोली और अली गोनी जैसे कॉम्पटीटर्स को पीछे छोड़कर यह ट्रॉफी अपने नाम की है. बिग बॉस के दौरान भी और शो के बाद भी रुबीना लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं. इन दिनों उनकी एक फोटो है, जो चर्चा में है. इस फोटो में रुबीना एक बार फिर अपने बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं. रुबीना के फैंस के बीच उनकी ये फोटो काफी पसंद की जा रही है.
रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यहशेयर की है. जिसमें वह स्वीमिंग पूल में बिकिनी में पोज देती नजर आ रही हैं. रुबीना ने इस फोटो को शेयर करते हुए अपनी वेकेशन पर जाने की इच्छा भी जाहिर की है. रुबीना ने फोटो के साथ कैप्शन में अपनी दिल की बात लिखी है. रुबीना ने लिखा है – ‘वेकेशन पर जाने के लिए बेकरार हूं.’ कलरफुल बिकिनी में रुबीना काफी खूबसूरत लग रही हैं और शानदार पोज भी दे रही हैं.

बता दें कि पांच महीने बिग बॉस हाउस में गुजारने के बाद रुबीना ने सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की है. शो के दौरान उनके और उनके पति अभिनव शुक्ला के बीच का प्यार से लेकर झगड़े तक काफी कुछ चर्चा में रहा. शो में रुबीना ने अभिनव शुक्ला संग अपने रिश्ते पर बात करते हुए यह भी बताया था कि एक समय ऐसा भी था, जब दोनों तलाक लेने की कगार पर आ गए थे. दोनों ने तभी अपने रिश्ते को एक और मौका देने का सोचा और बिग बॉस 14 का हिस्सा बन गए।




