मनोरंजन

मलाईका संग शादी के सवाल पर बोले अर्जुन कपूर, ‘अभी करनी भी होगी तो कैसे होगी?’

लॉकडाउन के दौरान कई सेलेब्स अपने घर से दूर फंसे हैं तो कई दूर रह रहे सेलेब्स साथ आ गए हैं। जैसे सुजैन खान-ऋतिक रोशन, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर। मलाइका और अर्जुन इन दिनों साथ ही रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं और अपने फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। मलाइका और अर्जुन कपूर ने करीब एक साल पहले ही अपना रिलेशनशिप पब्लिक किया है।

दोनों की लव स्टोरी सामने के बाद से उनसे एक सवाल लगातार पूछा जाता है कि दोनों शादी कब करेंगे। इंटरव्यूज़ से लेकर उनके फेटोज़ पर कमेंट तक कर के लोग अक्सर ये सवाल पूछ लेते हैं कि दोनों शादी कब कर रहे हैं। लेकिन दोनों ही इस सवाल को ये कहकर टाल देते हैं कि अभी उनका शादी का कोई इरादा नहीं है जब करेंगे तब सबको बता देंगे। लेकिन हाल ही में अर्जुन ने एक फैन को जवाब दिया है कि ‘अगर वो मलाइका से अभी शादी करना चाहें तो चाहकर भी नहीं हो सकती’।

दरअसल, अर्जुन कल यानी 16 अप्रेल को बॉलीवुड हंगामा के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव थे। इस दौरान लोग उनसे मलाइका को लेक तरह-तरह के सवाल पूछ रहे थे। तो इन सवालों में शादी का सवाल आना लाज़मी था। इंस्टा लाइव के एक फैन ने अर्जुन कपूर से उनकी और मलाइका की शादी को लेकर सवाल कर ही लिया। इस पर अर्जुन ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘अभी शादी होगी भी तो कैसे? अगर करनी भी होगी तो?’। एक्टर ने कहा, ‘जब हम शादी करेंगे तब हम आप सबको बताएंगे। फिलहाल हमारा शादी का कोई प्लान नहीं है’।

आपको बता दें कि मलाइका ने साल 2019 में अर्जुन कपूर के बर्थडे पर अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। इसके बाद से दोनों को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जाता है। दरअसल, अर्जुन और मलाइका की उम्र में काफी अंतर है, इसी वजह से लोग उन्हें ट्रोल करते हैं। हालांकि इस बात से दोनों में से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता।

Related Articles

Back to top button