तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू और गोगी ही नहीं, ये भी है रियल लाइफ बहनें…

नई दिल्ली: फेमस सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के किरदारों से उनके दर्शकों का एक रिश्ता सा बन गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शो में नजर आने वाले कुछ कलाकारों के बीच असल जीवन में भी खास रिश्ते हैं. बीते दिनों खबर सामने आई कि शो के गोगी और टप्पू रियल लाइफ में भी कजिन भाई हैं. आज हम आपको ऐसी दो एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपस में ‘बहनें’ हैं. क्या है रोशन भाभी और कोमल का रिश्ताशो में रोशन सोड़ी उर्फ जेनिफर मिस्त्री और कोमल यानी अंबिका रंजनकर के बीच काफी केमिस्ट्री नजर आती है. लेकिन दोनों के बीच ऑफ स्क्रीन भी सिर्फ कोस्टार्स वाला नहीं बल्कि असली बहनों वाला प्यार है. दोनों एक दूसरे को अपनी सोल सिस्टर्स मानती हैं. तो भले ही खून का ना सही दिल से तो दोनों बहनें हैं ही.
https://www.instagram.com/p/CRAuh2UL1SM/?utm_source=ig_web_copy_link
जन्मदिन की शुभकामनाओं से खुला राज दरअसल, जेनिफर ने अंबिका के जन्मदिन पर उन्हें विश करते हुए उनके साथ की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा कीं जो उनके करीबी बंधन को दिखाती हैं. जेनिफर ने इन तस्वीरों के कैप्शन बताया है कि अंबिका उनकी सबसे करीबी दोस्त, आत्मा से बहन और गाइड हैं.
प्यार भरा इमोशनल कैप्शन




