Breaking News

कांग्रेस विधायक विक्रम शाह मंडावी के विरोध-प्रदर्शन के भाषण ने पकड़ा तूल, BJP अध्यक्ष ने लिखा NIA को पत्र


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के निदेशक को पत्र लिखकर कांग्रेस विधायक विक्रम शाह मंडावी के विरोध-प्रदर्शन के भाषण को भड़काऊ बताते हुए जांच कर देश में हुई हिंसा के लिए कांग्रेस की भूमिका की जांच करने की मांग की है.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने एनआईए के डायरेक्टर को लिखे पत्र में कहा कि अग्निपथ के विरुद्ध हिंसा भड़काने का षड़यंत्र रचा जा रहा है. राष्ट्र विरोधी ताकतों के इशारे पर उपद्रव, तोड़फोड़, आगजनी हो रही है. इसी कड़ी में नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के संवेदनशील क्षेत्र बीजापुर से कांग्रेस विधायक विक्रम शाह मंडावी ने अग्निपथ के विरोध में अन्य राज्यों की तरह आगजनी जैसी हिंसा करने की बात अपने भाषण में कही है.

साय ने कहा कि मंडावी नक्सल हिंसा से जूझ रहे मासूम आदिवासियों को देश के खिलाफ हिंसा करने के लिए भड़का रहे हैं, उकसा रहे हैं, दुष्प्रेरित कर रहे हैं. यह कृत्य स्पष्ट रूप से देशद्रोही है. देश की संपत्ति को आग लगाने का आह्वान करने वाले विधायक के विरुद्ध एनआईए को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए व देश में हुई हिंसा में कांग्रेस की भूमिका की जांच करने का आग्रह किया. इसके साथ अग्निपथ योजना के विरोध में देश भर में हुई सुनियोजित हिंसा के पीछे शामिल लोगों के विरुद्ध जांच कर देशद्रोही ताकतों का पर्दाफाश करने की बात कही है.





Related Articles

Back to top button