नोरा फतेही का डांस वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल, ड्रेस देख भड़के लोग – cgtop36.com

नोरा फतेही का डांस वीडियो (Nora Fatehi Dance Video) इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस क्लिप में नोरा को बेहद हॉट ड्रेस पहन, दोस्त संग कार में डांस करते देखा जा रहा है। वहीं, वीडियो के सामने आते ही लोगों ने एक्ट्रेस को आड़े हाथों ले लिया है।
नोरा फतेही के वायरल डांस वीडियो (Nora Fatehi Viral Video) को इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है। इस क्लिप में नोरा, डीप नेक फ्रंट कटआउट बॉडीकॉन ड्रेस पहन दोस्त संग कार में थिरकती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल कर खुला छोड़ रखा है। साथ ही गोल्डन ईयरिंग पहन अपना लुक कम्पलीट करती देखी गई हैं।
नोरा फतेही का वीडियो (Nora Fatehi Video) सामने आते ही इंटरनेट पर छा गया है। एक्ट्रेस की क्लिप को लाइक करते हुए लोग ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं देते देखे जा रहे हैं। जहां कुछ लोगों को नोरा का अंदाज काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। तो वहीं कुछ लोगों ने नोरा का ड्रेसिंग सेंस देख उनकी क्लास लगा दी है।





