निया शर्मा के बोल्ड और सेक्सी अवतार ने लोगों को बनाया दीवाना, आपने देखा क्या?

एक्ट्रेस निया शर्मा ने फिर से अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कर सनसनी मचा दी है. एक ओर जहां एक्ट्रेस की बोल्डनेस की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर वे बेवजह ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार भी बन रही हैं.
एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरें नेटिजेंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं. वे ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं. उन्होंने फोटो के साथ एक दिलचस्प कैप्शन दिया है. वे खुद को ‘मलेफिसेंट’ बता रही हैं. इस शब्द का अर्थ अशुभ होने से जुड़ा है.
निया ने इस आउटफिट से भी फैशन एक्सपर्ट को इंप्रेस किया है. एक्ट्रेस का फैशन सेंस गजब का है.
निया फोटोज में बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं. करीब 5 घंटे पहले शेयर हुई इन फोटोज पर 1 लाख 80 हजार के करीब लाइक्स आ गए हैं.
एक्ट्रेस चाहे सफेद डेनिम के साथ बार्बी ट्यूब टॉप में हों या फिर मिनी स्कर्ट के साथ काले रंग के क्रॉप टॉप में, वे हर एक आउटफिट से अपने फैंस को दीवाना बना देती हैं.
निया ने 2010 में शो ‘काली – एक अग्निपरीक्षा’ में सपोर्टिंग रोल निभाकर टीवी इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी. उन्होंने 2011 में आए एक मल्टी-स्टारर शो ‘बहनें’ में भी एक और सपोर्टिंग रोल निभाया था.








