छत्तीसगढ़

ट्रेड यूनियन के द्वारा भारत बंद और काम बंद हड़ताल का आव्हान, यह है वजह

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियन के द्वारा भारत बंद और काम बंद हड़ताल के आव्हान को रेलवे की दोनों कर्मचारी संगठन पश्चिम मध्य रेल मजदूर यूनियन और पश्चिम मध्य रेल मजदूर संघ ने अपना समर्थन देते हुए काम बंद किया।

रेल कर्मचारियों ने डीआरएम कार्यालय के सामने धरना दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. रेल कर्मचारियों का आरोप है कि रेल मंत्रालय ने रेल कर्मचारियों के काम के घंटे बढ़ा दिए हैं लेकिन वेतन मे वृद्धि नहीं की है।

रेलवे के काम काज को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है और रिक्त पदो को भरने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है जिससे असंतोष बढ़ रहा है. रेल कर्मियों ने केंद्र सरकार के द्वारा लागू नयी पेंशन स्कीम पर भी गहरी आपत्ति जतायी और पुरानी पेंशन स्कीम को ही जारी रखने की मांग की है।

नाराज रेल कर्मियों ने केंद्र सरकार से ऐसी कर्मचारी विरोधी नीतियों को सुधारने की मांग की की है। रेल कर्मियों ने कहा कि सरकार उनकी मांगो पर ध्यान नहीं देगी तो आने वाले वक्त में ट्रेनों के पहिए जाम कर दिए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button