देश विदेशमध्यप्रदेश

घर की नाबालिग नौकरानी से अधिकारी करता रहा बलात्कार, जब हुई तबियत ख़राब तब खुला राज

भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एफसीआई (FCI) के ऑफिसर द्वारा नौकरानी से बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी 17 साल की नाबालिग से करीब दो महीने से शारीरिक संबंध बना रहा था। जब नाबालिग की तबीयत बिगडऩे के बाद वह उसे अस्पताल भी लेकर पहुंचा। बताया जा रहा है कि पीडि़ता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। डरी सहमी पीडि़ता ने किसी तरह घटना की जानकारी परिजन को दी फिर परिजनों ने मामला दर्ज करवाया।

Read also – पति ने पत्नी से किया अप्राकृतिक कृत्य फिर डाला नाजुक अंग पर मिर्च पाउडर, पत्नी के लगाए कई सनसनीखेज आरोप

पुलिस ने बताया कि आरोपी पीयूष श्रीवास्तव भरत नगर शाहपुरा में रहता है। वह फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) में अधिकारी है। शादीशुदा और एक बच्चे के पिता पीयूष श्रीवास्तव के घर बीते चार साल से नाबालिग काम कर रही है। वह रोज सुबह घर आती थी और शाम छह बजे तक रहती थी। इस दौरान वह घर में खाना बनाने से लेकर सारे काम करती थी। घर के पूरे काम करने के कारण उसे घर के ऊपर वाला कमरा आराम करने के लिए दिया गया था जहां अपने कमरे में वह काम के बाद चली जाती थी।

Read Also – छत्तीसगढ़ – ऑनलाइन गेम खेलते युवक से हुई दोस्ती फिर वीडियो काल पर बनाये अश्लील वीडियो, अब करने लगा ब्लैकमेल, मामला दर्ज

पीडि़ता ने बताया कि एक दिन जब वह काम करने के बाद ऊपर वाले कमरे में आराम करने पहुंची तभी पीयूष श्रीवास्तव उसके कमरे में पहुंच गया। वहां उसे डरा धमकाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह लगातार शारीरिक संबंध बनाने लगा था। पीडि़ता की जब तबीयत बिगड़ी तो आरोपी उसे अपने साथ निजी अस्पताल भी ले गया। वहां किसी कोरे कागज पर साइन भी कराए थे। पुलिस का कहना है कि पीडि़ता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button