मनोरंजन

ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर सांसद साध्वी प्रज्ञा का आया बड़ा बयान, बोली हो भोपाल की जामा मस्जिद का भी सर्वे – cgtop36.com


वाराणसी में स्थित ज्ञानवापी और भोपाल की जामा मस्जिद को लेकर विवाद जारी है। इस विवाद में अब भोपल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बयान दिया है। ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर सांसद साध्वी ने हिंदुओं से आव्हान करते हुए कहा कि सत्य सामने लाने के लिए सब सनातनी इकट्ठे हो जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक हिंदू को, प्रत्येक सनातनी को आगे आना चाहिए।

Read Also – प्रेमी प्रेमिका से मिलने पंहुचा चुपके से गांव, ग्रामीणों पकड़कर कर दी ऐसी हालत

सांसद साध्वी ने कहा, भोपाल की जामा मस्जिद का भी सर्वे होना ही चाहिए। जामा मस्जिद में ‘शिव मंदिर’ होने का दावा किया जा रहा है। वहीं साध्वी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि हिंदुओं ने कभी भी किसी दूसरे धार्मिक स्थल को ठेस नहीं पहुंचाई, लेकिन आक्रांताओं ने हिंदू मंदिरों को तोड़ा। मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाई है। इसलिए सभी हिंदू सत्य का सामने लाने के लिए एक हो जाओ।

Read Also – क्या होता है मौत के बाद, डाक्टर ने बताई ये अहम बात

बताते चलें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भोपाल की जामा मस्जिद का सरकार सर्वे कराएगी। जामा मस्जिद में ‘शिव मंदिर’ होने का दावा किया जा रहा है। मध्यप्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है। इस तरह के कोई तथ्य बताए जा रहे हैं तो सर्वे होगा। सर्वे में जो निकल कर सामने आएगा, उसे मान्य किया जाएगा। हमारे पास मांग आएगी, तो सर्वे कराएंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि भोपाल की जामा मस्जिद का भी सरकार सर्वे करा सकती है।





Related Articles

Back to top button