‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दया भाभी का डांस करते वीडियो हो रहा वायरल, इसमें अलग ही अवतार में आ रही नजर, देखें वीडियो ..

दिल्ली। सब टीवी के सबसे पॉपुलर सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दिशा वकानी ने दयाबेन का रोल निभाया था, लेकिन पिछले कुछ सालों से एक्ट्रेस लाइमलाइट से दूर हैं. दर्शकों के दिल पर राज करने वाली दयाबेन एक दशक से ऑडियन्स के बीच पॉपुलर हैं. पर्सनल कारणों के चलते दिशा वकानी ने शो को अलविदा कह दिया था. छोटे पर्दे से दिशा चार साल से गायब हैं. हालांकि, अफवाहों की मानें तो वह शो में वापस नहीं आने वाली हैं. प्रोड्यूसर असित मोदी ने भी इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है.
Read also:- रायपुर में सोना का भाव बढ़ा तो गिरा चांदी का भाव, देखिये रायपुर सराफा मार्केट का रेट
वायरल हो रहा दिशा का वीडियो
https://youtu.be/z2aUHVVaACc
दिशा वकानी गुजराती बहू का किरदार निभाने के चलते दर्शकों के बीच मशहूर हुईं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिशा वकानी इस शो में अपनी पहचान बनाने से पहले कई बॉलीवुड और रीजनल फिल्मों में काम कर चुकी हैं. इंटरनेट पर दिशा वकानी का एक बहुत पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका एक अलग अवतार देखने को मिल रहा है.
इस वीडियो में दिशा वकानी अपने दमदार मूव्ज दिखाती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में दिशा को पहचान पाना मुश्किल है. यह एक पारंपरिक गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं. दिशा ने टू-पीस ट्रडिशनल शिमरी ड्रेस पहनी हुई है. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से पहले दिशा वकानी फिल्म ‘जोधा अकबर’ और ‘देवदास’ में नजर आ चुकी हैं. साल 2017 से यह शो से गायब हैं और मेकर्स इनके रिटर्न पर चुप्पी साधे हुए हैं.




