गोवा में हॉलीडे इंजॉय कर रही है मोनालिसा, सोशल मीडिया में शेयर की हॉट अदाओं से भरी तस्वीरें

भोजपुरी फिल्म जगत की सुपरस्टार मोनालिसा सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं. मोनालिसा ने हाल ही में स्विमिंग पूल किनारे हॉट पोज देते हुए अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. दरअसल, मोनालिसा इन दिनों अपने पति और भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत के साथ गोवा में हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं. ये तस्वीरें उसी दौरान की हैं. अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीतने वाली मोनालिसा ने बिकिनी में फोटोशूट भी कराया है.

इन फोटोज में मोनालिसा स्विम सूट में नजर आ रही हैं. एक फोटो में वो जहां मेहंदी कलर की ड्रेस में हैं, तो वहीं दूसरी फोटो में ब्लू कलर के आउटफिट में बैक फ्लॉन्ट करते हुए पोज दे रही हैं.
मोनालिसा एक्टिंग के साथ अपने डांस की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं. आपको बता दें कि उन्होंने भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियलों में भी काम किया है. मोनालिसा ने टीवी शो नजर में डायन का किरदार निभाया था, जिसमें उनके रोल को काफी पसंद किया गया था. वे रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं.
तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन भी लिखा है, ‘समय पूल में तैरने और सपने देखने का है…’ गोवा पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने कई हॉट तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसे देखने के बाद फैंस अपने दिल पर काबू नहीं रख पा रहे हैं.





