Mimi फिल्म 4 दिन पहले OTT प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज, पंकज त्रिपाठी ने कहा ‘Mimi हमारे लिए बहुत खास

मुंबई. मोस्ट अवेटेड फिल्म Mimi को तय तारीख से 4 दिन पहले ही रिलीज कर दिया गया है। एक्टर Pankaj Tripathi और एक्ट्रेस Kriti Sanon इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को तय तारीख से 4 दिन पहले ही OTT प्लेटफॉर्म Netflix और Jio Cinema पर रिलीज कर दिया गया है। इस बात की जानकारी नेटफ्लिक्स इंडिया के अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी गई है।
फिल्म Mimi को Kriti Sanon के जन्मदिन (27 जुलाई) से एक दिन पहले रिलीज कर दिया गया है। कृति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मिमी दिखाई जा रही है! मिमी वक्त से पहले ही आ गई है! वे आप सभी को देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती थी! मिमी नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रही है। इस वीडियो पर अब तक ढाई लाख से ज्यादा व्यूज आ गए हैं।
Read also – सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर की ठगी, लाखो रूपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार जानें पूरा मामला…
पंकज त्रिपाठी ने कहा ‘Mimi हमारे लिए बहुत ही खास फिल्म है। इसलिए हमारी टीम ने सोचा कि आज ये फिल्म देखी जाए। फिर हमें ख्याल आया कि आप सब भी तो हमारा परिवार ही हैं। तो आपके बिना ये फिल्म खास कैसे हो सकती है। इसलिए मिमी को समय से पहले रिलीज कर दिया गया है। होता है ना जैसे कोई बच्चा टाइम से दो-चार दिन पहले आ जाए, वैसे ही। तो आप भी जाएं और सपरिवार देखें। हम भी देखने जा रहे हैं. एक और बात आज हमारी टीम में दो लोगों का जन्मदिन भी है तो यहां डबल सेलिब्रेशन है। हमारे निर्माता दिनेश विजन और दूसरी मिमी यानी कृति का तो हम जा रहे हैं सेलिब्रेट करने आप भी फिल्म देखें। धन्यवाद।
बता दें कि इस फिल्म में एक्टर Pankaj Tripathi और एक्ट्रेस Kriti Sanon के अलावा मनोज पाहवा और सुप्रिया पाठक भी अहम किरदार में हैं। लक्ष्मण उतेकर निर्देशित फिल्म की कहानी एक युवा लड़की की है, जो एक अमेरिकन कपल के लिए सरोगेसी से मां बनती है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया था। फैंस बेसब्री से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे।




