मनोरंजन

मेट गाला के रेड कार्पेट में आलिया का डेब्यू, जानें कैसा होगा अंदाज… |


नई दिल्ली : दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट्स में से एक मेट गाला का आयोजन होने वाला है। इस इवेंट पर सभी नजरें लगी रहती हैं जहां बड़े सितारों का जमावड़ा लगता है। मेट गाला हर साल मई महीने के पहले सोमवार को होता है। अगर आपको भी ग्लैमर इंडस्ट्री में रुचि है तो भारत में आप इसे लाइव देख सकते हैं। इस साल मेट गाला अमेरिका के न्यूयॉर्क के मेट्रोलपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में होने जा रहा है। इवेंट में पहले प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण शामिल हो चुकी हैं। इस साल आलिया भट्ट को रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरते हुए देखा जा सकेगा।

मेट गाला 2023 रेड कार्पेट पर आलिया का डेब्यू
एक्ट्रेस आलिया भट्ट पहली बार मेट गाला 2023 में शामिल होने पहुंची हैं. आलिया प्रबल गुरुंग क्रिएशन की ड्रेस पहनकर अपना गाला डेब्यू करेंगी. वहीं इस इवेंट में भारत से एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और ईशा अंबानी को शामिल किया गया है. इससे पहले दीपिका और प्रियंका मेट गाला इवेंट में शामिल हो चुकी हैं.

Read More- Announcement आज (सोमवार) 1 मई, सुबह 11:00 बजे कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय, राजीव भवन रायपुर में एक प्रख्यात व्यक्तित्व का… Latest Tweet by Bhupesh Baghel – CM Chhattisgarh



Related Articles

Back to top button