किंग खान से पहले मिला नाम मेलगड्डा, जानिए कैसे पड़ा किंग खान का ये नाम

शाहरुख खान बॉलीवुड और फैंस के दिलों के किंग है. इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में से एक होने के साथ-साथ शाहरुख खान किंग ऑफ रोमांस भी हैं. लेकिन इसके बावजूद भी शाहरुख खान अपनी जमीन से बहुत जुड़े हुए हैं. शाहरुख का जन्म दिल्ली में हुआ था और उन्होंने दिल्ली से ही अपनी पढ़ाई पूरी की थी. इसके बाद वह सीरियल और फिल्मों में हाथ आजमाने के लिए मुंबई चले गए थे. शाहरुख खान ने अपनी स्कूल की पढ़ाई दिल्ली के सेंट कोलम्बास स्कूल से की थी. वह स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स में भी आगे रहे. भले ही शाहरुख खान आज मुंबई में रहते हैं, लेकिन उनका दिल आज भी दिल्ली में ही बसता है. इतना ही नहीं शाहरुख खान के पास आज भी दिल्ली में एक आलीशान घर है, जिसे उन्होंने पिछले साल री-डेकोरेट कर एयर बीएनबी के साथ रेंट पर देने का फैसला किया था.
शाहरुख खान पर एक डॉक्यूमेंट्री बनी थी, जिसका नाम The Inner World Of Shah Rukh Khan था. इस डॉक्यूमेंट्री का एक छोटा-सा क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शाहरुख खान अपनी यादों को ताजा करने अपने स्कूल गए हैं और वहां लोगों से मिलते दिख रहे हैं. साथ ही वह बता रहे हैं कि किस बिल्डिंग में वह पढ़ा करते थे. शाहरुख खान बताते हैं कि उनका स्कूल थोड़ा कड़क रूल्स वाला था और स्कूल में लड़कों को अनुशासन के साथ, छोटे बालों में रहना होता था. जब शाहरुख खान अपने पुराने जानकार से मिलते हैं तो वह खुश होते हैं और एक्टर को एक पुराना वाक्या याद दिलाते हुए कहते हैं – याद है मॉडर्न स्कूल वालों के दांत तोड़ दिए थे. इस बात को सुनकर शाहरुख खान हंस पड़ते हैं.
वीडियो के शाहरुख खान को मैनेजमेंट के शख्स से बात करते हुए भी देखा जा सकता है. शाहरुख, शख्स से पूछते है कि अगर वह दोबारा आए तो क्या मैनेजमेंट के वो शख्स उन्हें दोबारा स्कूल में मिल पाएंगे, क्योंकि अगली बार शाहरुख अपने बेटे आर्यन को लाने की सोच रहे हैं. वीडियो में अंत में शाहरुख खान कहते है – ‘मैं खुश हूं कि मैं यहां वापस आया… ये मेरे लिए बहुत भावुक करने वाला एक्सपीरियंस था.’ बहुत कम ही लोग जानते हैं कि शाहरुख खान को स्कूल के दिनों में एक अलग नाम से बुलाया जाता था. स्कूल में उन्हें मेल गड्डा बोला जाता था. 2018 में फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा था, ‘मुझे मेल गड्डा बोला जाता था क्योंकि मैं एक एक्सप्रेस ट्रेन की तरह तेज भागता था और मेरे बाल आगे की ओर खड़े हो जाते थे.




