मनोरंजन

Manisha Koirala ने खोला Heeramandi के इंटिमेट सीन का राज, शेखर सुमन वाले सेक्स सीन के बारे में कही ये बात

Manisha Koirala Intimate Scenes in Heeramandi: संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ हाल ही में रिलीज हुई है. सीरीज में मनीषा कोइराला के अभिनय को काफी सराहना मिल रही है, लेकिन सीरीज के एक इंटिमेट सीन को लेकर भी काफी चर्चा है, जिसमें उनके साथ शेखर सुमन हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में मनीषा कोइराला से इसी सीन के बारे में जवाब दिया है.

जवाब देते हुए मनीषा ने कहा कि उन्हें इस सीन के बारे में पूरी जानकारी नहीं थी. उन्होंने बताया कि, “जब रिहर्सल चल रही थी, तब शायद ये सीन नया जोड़ा गया होगा. संजय जो भी करते हैं, उसमें वो कोई नयापन लाने की कोशिश करते हैं, जो हमने सोचा भी न हो.”

गौरतलब है कि सीरीज में दिखाए गए इस सीन में शेखर सुमन का किरदार काफी नशे में होता है और वो गलती से मनीषा कोइराला के किरदार मल्लिका जान के पास आ जाता है. पहले खबरों में बताया गया था कि संजय लीला भंसाली ने इस सीन को आखिरी समय में इम्प्रोवाइज किया था. बता दें कि ‘हीरामंडी’ में सोनक्षी सिन्हा और अदिति राव हैदरी भी अहम भूमिकाओं में हैं. वेब सीरीज को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है.

Related Articles

Back to top button