मलाइका अरोड़ा का वर्कआउट का वीडियो हुवा जमकर वायरल, अदाएं देख घायल हुवे दीवाने
अदाकारा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का वर्कआउट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह पार्क में वर्कआउट करती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस बताती नजर आ रही हैं कि यह आज के दिन के लिए उनका वर्कआउट है. एक्ट्रेस का यह वीडियो फिल्मी ज्ञान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 23 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसके साथ ही एक्ट्रसे के इस वीडियो को लेकर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने वीडियो में टी-ग्रीन टॉप और टाइट्स में दिखाई दे रही हैं. वहीं, वर्कआउट के लिए उन्होंने हाफ पोनी बनाई हुई है. वीडियो में मलाइका जबरदस्त अंदाज में वर्कआउट करती दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस ने वीडियो में कहा, “यह आज के लिए मेरा वर्काउट है, चक्की पीसिंग…” इसके अलावा एक्ट्रेस का एक और वर्कआउट वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह डंबल लेकर एक्सरसाइज करती दिखाई दे रही हैं. बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहती हैं और हमेशा फैंस को भी फिट रहने की सलाह देती हैं।
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपना 47वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर उन्हें अर्जुन कपूर से लेकर करीना कपूर तक कई सितारों ने बधाइयां दीं. मलाइका अरोड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों इंडियाज बेस्ट डांसर में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस शो में बतौर जज भूमिका अदा कर रही हैं. इससे पहले वह इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल भी जज कर चुकी हैं. मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइल और ग्लैमरस लुक्स को लेकर भी हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. इसके साथ वह अर्जुन कपूर से अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं।



