मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा बॉयफ्रेंड अर्जुन संग कई सितारें पार्टी में हुये शामिल, फोटो हुआ वायरल

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइल और अपने अंदाज से अकसर लोगों का दिल जीतती हुई नजर आती हैं. वह फिटनेस के मामले में भी हमेशा आगे रहती हैं, साथ ही बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस के तौर पर भी जानी जाती हैं. आप को बता दे कि मलाइका अरोड़ा की कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं जिसमें वह करण जौहर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर करिश्मा कपूर व बॉलीवुड के बाकी सितारों के साथ पार्टी करते हुए नजर आ रही हैं.

READ ALSO – एक्ट्रेस कंगना रनौत की ये कैजुअल लुक देख, फैंस हुए घायल फोटो हुआ वायरल

फोटो में एक्ट्रेस रेड कलर के आउटफिट में दिखाई दे रही हैं, जिसमें उनका स्टाइलिश अंदाज वाकई कमाल का लग रहा है. मलाइका अरोड़ा अपनी एक वायरल फोटो में अर्जुन कपूर और करण जौहर के साथ बैठी दिखाई दे रही हैं तो वहीं दूसरी फोटो में वह करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, करण जौहर और अन्य कलाकारों के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों को यूं तो करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था, लेकिन ये सोशल मीडिया पर भी जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं. इसके अलावा एक फोटो मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है, जिसमें पार्टी के दौरान ही पोज देती हुई नजर आ रही हैं.

READ ALSO – आदिपुरुष – कृति सेनन ने खोला राज, कहा प्रभास ‘भुक्कड़’ और ‘बातूनी’

मलाइका अरोड़ा की इन सभी तस्वीरों में उनका अंदाज वाकई कमाल का लग रहा है. एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह सोनी टीवी पर इंडियाज बेस्ट डांसर में बतौर जज नजर आई थीं. शो को उन्होंने गीता कपूर और टेरेंस लेविस के साथ जज किया था. इसके अलावा मलाइका अरोड़ा अपने योग वीडियो और फोटो के लिए भी खूब जानी जाती हैं. अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा सतर्क रहने वाली मलाइका अरोड़ा अकसर योग फोटो और वीडियो शेयर करते हुए दिखाई देती हैं.

Related Articles

Back to top button