मनोरंजन
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप, 6 दिन से आइसोलेशन में एक्ट्रेस

अभिनेता अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो गया है। बताया जा रहा है कि करीब 4 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद मलाइका और अर्जुन ने अलग होने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा 6 दिन से अपने घर से बाहर नहीं निकली हैं। वह पूरी तरह से आइसोलेशन में चली गईं हैं। कहा जा रहा है कि वह बेहद दुखी हैं और उन्होंने कुछ समय के लिए अकेले रहने का किया है।




