Big Breaking – कनाडा ने 30 दिनों के लिए भारतीय विमानों के उतरने पर लगाया प्रतिबंध, भारत मे बेलगाम होते कोरोना के चलते उठाया गया कदम
कनाडा ने भारत और पाकिस्तान से आने वाली फ्लाइट्स को रद्द करने का फैसला किया है। कनाडा सरकार का कहना है कि ये बंदिशें गुरुवार से शुरू होकर आनेवाले 30 दिनों तक रहेंगी। बड़ी बात है कि देश में वहां के राजनीतिक विरोधों के बावजूद जस्टिन ट्रूडो सरकार ने यह कदम उठाया है पर इस दरम्यान कार्गो फ्लाइट्स की उड़ानें प्रभावित नहीं होंगी वो जारी रहेगी। गौरतलब है कि भारत में लगातार कोरोना वायरस संक्रमण चरम पर है।
कनाडा के स्वास्थ्य मंत्री पैटी हाजू ने कहा कि सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में 20 प्रतिशत भारतीय हैं. इनमें से कनाडा में एयरपोर्ट पर अधिकारियों की तरफ से की गई जांच में 50 प्रतिशत से ज्यादा लोग संक्रमित आए हैं. उन्होंने कहा ‘इन देशों से सीधी यात्रा को रोकने के बाद पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट्स को जारी महामारी का मूल्यांकन करने और हालात का फिर से आकलन करने का समय होगा।
आपको बता दें कि ओंटारियो और क्यूबेक के कंजर्वेटिव प्रमुखों ने गुरुवार को ट्रूडो को पत्र लिखा था. इसमें उन्होंने पीएम से अंतरराष्ट्रीय यात्रा को बंद करने की अपील की थी। परिवहन मंत्री उमर अलगाब्रा ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो कनाडा दूसरे देशों से भी फ्लाइट्स पर रोक लगाने में नहीं हिचकिचाएगा। गौरतलब है कि भारत में गुरुवार को रिकॉर्ड 3 लाख 14 हजार 835 कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दर्ज किए गए थे।
एक न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, ब्रिटेन ने भारत को उन देशों की ‘लाल सूची’ में डाल दिया है जिसके तहत गैर-ब्रितानी और आइरिश नागरिकों के भारत से ब्रिटेन जाने पर पाबंदी रहेगी इसके साथ ही विदेश से लौटे ब्रितानी लोगों के लिये होटल में 10 दिन तक आइसोलेशन में रहना अनिवार्य कर दिया है।
इसके अलावा फ्रांस ने ब्राजील, चिली, अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रीका और भारत से आने वाले यात्रियों के लिए 10 दिनों का क्वारंटीन अनिवार्य कर दिया है और तो और यूएई ने भारत से आने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है।



