छत्तीसगढ़ में 14994 नए कोरोना मरीज पुष्टि, 191 लोगों की मौत, जानिए अपने जिले का हाल
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर बदस्तूर जारी है। छत्तीसगढ़ में अब तक 7 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। आज 14994 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 118958 हो गए हैं।
आज राज्य में 14994 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 12804 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज /रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 601161 है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 1310, राजनांदगांव 765, बालोद 361, बेमेतरा 478, कबीरधाम 554, रायपुर 1118, धमतरी 361, बलौदाबाजार 813, महासमुंद 557, गरियाबंद 485, बिलासपुर 1081, रायगढ़ 879, कोरबा 1236, जांजगीर-चांपा 1077, मुंगेली 553, जीपीएम 271, सरगुजा 530, कोरिया 511, सूरजपुर 397, बलरामपुर 347, जशपुर 452, बस्तर 202, कोंडागांव 189, दंतेवाड़ा 58, सुकमा 44, कांकेर 479, नारायणपुर 42, बीजापुर 41, अन्य राज्य 3 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।





