पति की तरह ही मीरा राजपूत भी हैं फिटनेस फ्रीक, शेयर किया वर्कआउट वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत वैसे तो हाउस वाइफ हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी सेलेब से कम नहीं है। मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। आप को बता दे की मीरा अपने फैंस के साथ बातचीत भी लगातार करती रहती हैं। अब हाल ही में एक वीडियो शेयर कर मीरा ने बताया है कि फिटनेस में भी वो किसी से कम नहीं हैं। मीरा राजपूत भी अपने पति शाहिद कपूर की ही तरह फिटनेस फ्रीक हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है।
READ ALSO – HBD LARA DUTTA – साल 2000 बेहद खास था लारा के लिए, जानें आजकल क्या करती हैं वों
बता दे की इस वीडियो में मीरा माइक्रो वर्कआउट के बारे में बता रही हैं। वीडियो में मीरा स्किपिंगम करते हुए नजर आ रही हैं। इस स्किपिंग वीडियो में मीरा चार अलग अलग आउटफिट में भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में मीरा ने लिखा, ‘(प्ले बटन इमोजी) जब तक तुम थक कर गिर ना जाओ। अपने अंदर के फ्रीक को मुझे दिखाओ, चलो सारे एथलीट फ्रीक लोगों अपने जूनून को बाहर लाओ। लेट्स गो।
READ ALSO – पवित्र पुनिया ने Video में ट्रोल्स पर उतारा गुस्सा, बोलीं- हम तुम्हारी गालियां सुनने के लिए हैं…
इस वीडियो पर मीरा के फैंस उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही साथ उनकी वर्कआउट आउटफटिस की भी जमकर तारीफ हो रही है। बता दें कि मीरा राजपूत कई तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने मंडे मूड की एक तस्वीर शेयर की थी और लोगों से उनके मंडे मूड के बारे में पूछा था। इसके अलावा मीरा अपनी कई बोल्ड तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं जिन्हें खूब पसंद किया जाता है मीरा राजपूत और शाहिद कपूर के दो बच्चे भी हैं, बेटी मीशा और बेटा जैन कपूर।
देखे यह वीडियो – https://www.instagram.com/reel/CNrR_flF1nF/?utm_source=ig_embed




