कुमकुम भाग्य फेम एक्ट्रेस शिखा सिंह ने दिया बेटी को जन्म, रखा ये नाम
कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस शिखा सिंह के घर एक छोटी सी परी ने जन्म लिया है। शिखा ने 16 जून को बेटी को जन्म दिया है। शिखा लंबे समय से इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। बेटी के जन्म से न सिर्फ उनकी फैमिली बल्कि उनके फैंस भी काफी खुश हैं। इस खुशखबरी के मिलने के बाद से फैन्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान शिखा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही हैं। वह बेबी बंप के साथ अपनी फोटोज शेयर करती थीं। शिखा सिंह ने अपनी बेटी का नाम ‘अलायना सिंह शाह’ रखा है।
शिखा सिंह ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ इंटरव्यू में बताया था कि जून में डिलिवरी होनी ड्यू है। उन्होंने कहा था, ‘मैं और करण दोनों ही प्लान कर रहे थे कि परिवार को हम लोग यहां मुंबई बुला लेंगे। लेकिन नहीं पता था कि कोरोना वायरस जैसी समस्या सामने आ खड़ी होगी। मैंने प्रोडक्शन हाउस को बता दिया था कि मैं प्रेग्नेंसी के चलते अप्रैल के अंत तक ब्रेक ले लूंगी। प्रोडक्शन हाउस ने भी हामी भर दी थी। लेकिन अब कोविड-19 की वजह से मैं मार्च से ही ब्रेक पर हूं।’
शिखा ने आगे कहा, ‘मेरे पति पायलट हैं और लॉकडाउन की वजह से वह घर पर ही हैं। वरना तो वह ट्रैवल कर रहे होते। इसके साथ ही मैं कुछ दिनों तक पूरी तरह से सेल्फ-आइसोलेशन में रहने वाली हूं। बच्चे के साथ बाहर जाने के बारे में सोच भी नहीं सकती।’
शिखा सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने करियार की शुरुआत ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ सीरियल से की थी। इसके बाद इन्हें ‘न आना इस देस लाडो’, ‘ससुराल सिमर का’ और ‘लाल इश्क’ में देखा गया था।



