मनोरंजन
शाहरूख खान के बेटे से ड्रग्स केस में 25 करोड़ रुपये डिमांड करने के आरोपी समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति आई सामने…

Aryan Khan Drugs-on-Cruse case: शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में फंसाने और 25 करोड़ रुपये की डिमांड करने वाले आरोपी पूर्व एनसीबी मुंबई चीफ समीर वानखेड़े की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। जांच कर रही सीबीआई के रेड के बाद वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर ने बड़ा आरोप लगाया है।
पूर्व एनसीबी अफसर की पत्नी क्रांति ने कहा कि उनके पति को फंसाया जा रहा है। सभी जानते हैं कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप गलत हैं। हम आरोपों की जांच के लिए सीबीआई का पूरा सहयोग कर रहे हैं।
दरअसल, एनसीबी मुंबई के पूर्व चीफ समीर वानखेड़े के खिलाफ सीबीआई जांच कर रही है। सीबीआई ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में फंसाने के लिए कथित रूप से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया था।




