जानिए नताशा दलाल के बारे में! जिन्हें देख वरुण धवन हो गए दीवाने, आज हो रही शादी

बॉलीवुड के स्टार वरुण धवन आज अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. ऐसे में हर कोई यह जानने के लिए बेकरार है कि आखिर नताशा दलाल हैं कौन और क्या करती हैं. तो आइए हम बता ही देते हैं आपके इन सवालों के जवाब…
जाने माने यंगेस्ट सुपरस्टार Varun Dhawanआज अपनी मोहब्बत नताशा दलाल Natasha Dalal के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. अलीबाग में पंडित जी पहुंच चुके हैं कुछ ही देर में वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी होने वाली है. तो बता दें कि भले ही नताशा फिल्मी जगत से नहीं हैं लेकिन वह भी वरुण से कम नहीं हैं. तो जानते हैं नताशा के बारे में कुछ बातें…
फैशन डिजाइनर हैं नताशा
Natasha Dalal एक फैशन डिजाइनर के रूप में विख्यात हैं. उन्होंने फैशन डिजाइनिंग के फील्ड में डिग्री भी हासिल की है. वर्ष 2013 में नताशा ने फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी न्यूयॉर्क से अपनी पढ़ाई पूरी की थी. इसके बाद वह इंडिया वापस लौट आईं और डिजाइनिंग फील्ड में ही काम शुरू कर दिया. आज वह देश की फैशन इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम रखती हैं.
नताशा के पास खुद का एक ब्रांड भी है
Natasha Dalal सिर्फ एक आम फैशन डिजाइनर नहीं हैं बल्कि उनका एक अपना क्लॉथ ब्रैंड भी है, जो बॉलीवुड में काफी पॉपुलर है. ज़्यादातर हर फैशन वीक में नताशा के शो होते ही हैं और बेहद पसंद भी किए जाते रहे हैं.
Natasha की पर्सनल लाइफ
नताशा की पर्सनल लाइफ के बारे में जाने तो उनका जन्मदिन 16 मार्च को आता है. उनका जन्म 1989 को मुंबई(महाराष्ट्र) में हुआ था. नताशा दलाल के पिता एक बिजनेसमैन हैं उनका नाम राजेश दलाल है और उनकी मां का नाम गौरी दलाल है.




