मनोरंजन

29वा बर्थडे मना रही है कियारा आडवाणी, जाने कौन सी अफगानी मूवी की शूटिंग में बिजी है कियारा

मुंबई. 31 जुलाई को बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपना 29वां बर्थडे मना रही हैं । कियारा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म शेरशाह में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शूटिंग में बिजी हैं और इस रोमांटिक ट्रैक को लेकर चर्चा में हैं । इस फिल्म से पहले दोनों के अफेयर को लेकर बातें हो चुकी हैं ।
वहीं, अब इस बीच एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को बर्थडे पर स्पेशल विश भेजा है । सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कियारा के साथ शेरशाह की एक बीटीएस फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है ।
फोटो शेयर करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा लिखा कि ‘हैप्पी बर्थडे Ki (Kiara) शेरशाह का सफर तुम्हारे साथ अतुलनीय रहा…इस फिल्म से बहुत सी यादें जुड़ी हैं…हमेशा खुश रहो…ढेर सारा प्यार’ । पर्दे पर सिद्धार्थ और कियारा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फ्रेश और शानदार लग रही है । वहीं रियलिटी में भी दोनों के रिलेशनश‍िप की काफी खबरें आ चुकी है ।
बता दें कि पिछले दिनों मालदीव वेकेशन से कियारा और सिद्धार्थ की कुछ तस्वीरों ने रिलेशनश‍िप की खबरों को खुब तूल दिया था. दरअसल, कियारा और सिद्धार्थ ने मालदीव वेकेशन से अपनी अलग-अलग फोटोज शेयर की थी, लेक‍िन इनमें उनका लोकेशन एक ही था, जिसे देख यूजर्स ने वेकेशन पर उनके साथ होने का अंदाजा लगा लिया था. वेकेशन पर निकलने से पहले दोनों को एयरपोर्ट पर भी एक साथ स्पॉट किया गया था । हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साध रखी है ।

Read also – http://INDIA vs ENGLAND – Ben Stokes इंडिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में नहीं ले पाएंगे हिस्सा

बात करें फिल्म की तो शेरशाह में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने विक्रम बत्रा का दमदार रोल निभाया है. कियारा उनकी प्रेमिका के रूप में दिखाई देंगी । दोनों को शेरशाह में पहली बार स्क्रीन साझा करते देखा जा सकता है । यह वॉर बायोग्राफी विष्णु वर्धन के निर्देशन में बनी है और इसे धर्मा प्रोडक्शंस और काश एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है. शेरशाह के अलावा कियारा पैन इंड‍िया फिल्म ‘RC 15’ में भी नजर आने वाली हैं ।

Related Articles

Back to top button