मनोरंजन

KBC 13 – जब अमिताभ बच्चन ने खोली रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की पोल

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और फराह खान (Farah Khan) हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति 13 के मंच पर पहुंचे. जहां दोनों ने अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर जमकर मस्ती की. ये स्पेशल एपिसोड सोनी टीवी पर टेलीकास्ट किया गया।

इससे पहले इस शो का एक मजेदार प्रोमो सामने आया था जिसमें अमिताभ बच्चन दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की पोल खोल करते दिखाई दे रहें हैं. अमिताभ बच्चन ने फराह के सामने रणवीर और दीपिका की एक ऐसी प्रेम कहानी का खुलासा किया जिसे सुनकर हर कोई हंस पड़ा।

अमिताभ बच्चन बताते है कि एक अवॉर्ड फंक्शन में रणवीर सिंह बेहद ही स्टाइलिस्ट अंदाज में एंट्री मारते हुए मेरी तरफ इशारा करते हैं. जिसे देखकर मैं भी हैरान रह जाता हूं. जिसके बाद मैं भी रणवीर को भी उसी अंदाज में इशारा करता हूं. लेकिन रणवीर बार बार इशारा करते हैं तो मैं भी उन्हें उन्ही के अंदाज में जवाब देता हूं. फिर जया मुझे बताती है कि वो इशारे मुझे नहीं बल्कि बगल में बैठी दीपिका के लिए कर रहा है. जिसे सुनकर हर कोई हंस पड़ता है. आपको बता दे कि अमिताभ बच्चन के शो में पहुंची दीपिका ने फराह और अमिताभ बच्चन को अपना गुरु बताया. दोनों ही लोगों को गणेश प्रतिमा भेंट में दी। देखें वीडियो –

वीडियो – https://www.instagram.com/tv/CTpAEKjK2rF/?utm_source=ig_web_copy_link

Related Articles

Back to top button