राशिफल - अध्यात्म

09 June 2020 – इन 7 राशि स्वामियों के भाग्य में है आज खास दिन, जानिए आज का राशिफल

मेष: दिन अच्छा रहेगा। सरकारी तंत्र से लाभ मिलने के संकेत हैं। कुछ लोग आपसे काफी प्रभावित हो सकते हैं। कुछ नए लोगों से शुभ काम में मदद मिल सकती है। कुछ काम आगे चलकर आपके लिये बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

वृष: योजना बनाने और निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। भाग्‍यवश कोई काम बनेगा। कार्यालय का वातावरण सौम्य रहेगा। आपको व्यापार के नए क्षेत्रों में प्रवेश करने का अवसर मिलेगा । आप भौतिक और सुख सुविधा की वस्तुओं पर पैसा खर्च करेंगे।

मिथुन: आज क्रिएटिविटी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है। मन और मस्तिष्क में एक नयी ऊर्जा बनी रहेगी। जीवन में उन्नति हो सकती है। आपको अपने लोगों के लिए समय निकालना होगा। बिल्‍कुल भी किसी चीज का रिस्‍क न लें।

कर्क: आज आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। काम में फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। सुनी-सुनाई बात पर कोई भी फैसला लेने से बचें। वाणी पर संयम बरतने की जरूरत है।

सिंह: आज आपके लिए एक बहुत ही शुभ दिन है। आप अपनी इच्छाओं को पूरा कर पाएंगे। शत्रु परास्‍त होगा। व्‍यापार की स्थिति भी सही रहेगी। कड़ी मेहनत की बदौलत लाभ और सफलता का आनंद उठा पाएंगे। वित्तीय लाभ होगा। आपके सभी प्रयास फलदायक सिद्ध होंगे।

कन्या: आज कुछ अच्छे संयोग के संकेत हैं। कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का हल जल्द ही मिलेगा। करियर में तरक्की के साथ मनचाहे स्थान या शहर की ओर जाने के संकेत हैं। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। काम की प्रशंसा होगी।

तुला: आज भाग्य के नए द्वार खुल जाएंगे। आप थोड़े से प्रयासों से ही महान उपलब्धियां प्राप्त करने में सक्षम हो जाएंगे। जीवन में कुछ नया होने की उम्मीद आज जाग सकती है। कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। प्रेम सम्बन्ध अनुकूल रहेंगे। आज अपने मूड स्विंग को नियंत्रण में रखें।

वृश्चिक: दिन बेहतरीन रहेगा। कई दिनों से रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्‍यापार पहले से बेहतर रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में आपकी स्थिरता बनी रहेगी। आपको किसी काम में जीवनसाथी की मदद मिल सकती है। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।

धनु: जीवन में सबकुछ सकारात्मक रह सकता है। आपको कुछ मित्रों से सहयोग मिल सकता है। मेहनत करेंगे तो सफलता जल्द ही प्राप्त होगी। वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी। पूंजी निवेश न करें। आपको कुछ नई संभावनाओं और प्रस्तावों की जानकारी मिल सकती है।

मकर: आपको बहुत से जरूरी काम निपटाने पड़ सकते हैं। कारोबार से जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकती है। आज आप कई बातों से अपने आपको घिरा हुआ महसूस कर सकते हैं । तनाव में वृद्धि होगी । प्रेमी या प्रेमिका से आज किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।

कुंभ: फोकस अपने लक्ष्य पर रखना चाहिए। आज व्‍यापार ठीक ठाक रहेगा। आपको अनुकूल और लाभदायक परिणाम प्राप्त होंगे। किसी दोस्त या साथी के माध्यम से आय के अतिरिक्त स्रोत मिलने की सम्भावना है। अपने व्यवहार को संयमित करने की आवश्यकता है।

मीन: दिन शुभ रहेगा। शिक्षा प्राप्ति के प्रयासों में सफलता मिलेगी। कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। व्यापार के लिए दिन काफी अनुकूल है। कार्यों में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।

Related Articles

Back to top button