समंदर किनारे बिकनी पहन करीना कर रही योगा

नई दिल्ली: बॉलीवुड सितारे आज विश्व योग दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर योग करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. इसी क्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने भी अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है. फोटो में करीना (Kareena Kapoor Khan) समंदर किनारे बिकिनी पहने एक पैर पर खड़ी नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाया हुआ है.
इस बार नहीं घटाया है वजन
इसके बाद अब कुछ महीने पहले उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है. हालांकि इस बार करीना की फिजीक में वो ड्रमैटिक बदलाव देखने को नहीं मिला है. शायद यही वजह है कि इस बार उन्होंने अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर करने की बजाए योग दिवस पर अपनी ये थ्रोबैक तस्वीर शेयर करने का फैसला किया.
अब तक नहीं सामने आया बच्चे का नाम
करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के पहले बेटे का नाम तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) है और उसके नाम की घोषणा होने के बाद जमकर विवाद हुआ था. इस बार दूसरे बच्चे के जन्म के बाद से लेकर अभी तक पटौदी परिवार ने दूसरे बच्चे के नाम की घोषणा नहीं की है. माना जा रहा है कि विवादों से बचने के लिए सैफ और करीना ऐसा कर रहे हैं.




