जया बच्चन ने सरेआम किया कंगना रनौत को इग्नोर, अभिषेक बच्चन ने लगाया गले

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, डैनी डेन्जोंग्पा, परिणीति चोपड़ा और नीना गुप्ता जैसे कलाकारों से सजी फिल्म ‘ऊंचाई’ की हाल में ही स्पेशल स्क्रीनिंग हुई जिसका आयोजन द कश्मीर फाइल्स फेम अनुपम खेर ने किया। ‘ऊंचाई’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में अक्षय कुमार, सलमान खान, कंगना रनौत, अभिषेक बच्चन, भाग्यश्री से लेकर तमाम बड़े स्टार्स पहुंचे। मगर इस दौरान हुआ कुछ ऐसा कि फैंस की नजरें बस एक ही वीडियो पर टिक कर रह गई है।
जी हां, ‘ऊंचाई’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में जया बच्चन कंगना रनौत को साफ इग्नोर करती नजर आ रही हैं जिसे देख फैंस ने तुरंत नोटिस किया और कमेंट्स की बारिश करना शुरू कर दिया। वहीं एक अन्य वीडियो भी सामने आया है जिसमें अमिताभ बच्चन-जया बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन कंगना रनौत के साथ गले लगते तो हंसी मजाक करते दिख रहे हैं।
बुधवार रात मुंबई में ‘ऊंचाई’ (Uunchai Special Screening) की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। इस दौरान अनुपम खेर (Anupam Kher) सभी गेस्ट का स्वागत कर रहे थे। हरी साड़ी में बेहद खूबसूरत अंदाज में अमिताभ बच्चन की वाइफ जया बच्चन (Jaya Bachchan) पहुंचीं। वहीं उनके पीछे कंगना रनौत (Kangana Ranaut) भी नजर आ रही हैं। जहां एक ओर पैपाराजी कंगना कंगना चिल्ला रहे हैं तो वहीं जया बच्चन एक्ट्रेस को साफ अनदेखा करती नजर आती हैं और भाग्यश्री के गले लगते हैं।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





