मनोरंजन

Deepika Padukone ने अपने साड़ी लुक से जीता दर्शकों का दिल, ‘जवान’ के प्रीव्यू में एक्ट्रेस का दिखा जोरदार एक्शन अवतार (Watch Video) |


Jawan Prevue: ब्लॉकबस्टर ‘पठान’ में अपने सिजलिंग अवतार से लोगों के होश उड़ाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान स्टारर अपकमिंग फिल्म जवान में एक स्पेशल अपीयरेंस में नजर आने वाली हैं. हाल ही में इस मेगा फिल्म का प्रीव्यू रिलीज हुआ है, जिसमें दीपिका की भी एक झलक नजर आई, जिसे देख फैन्स पहले ही अपना दिल हार बैठे हैं. फिल्म के प्रीव्यू में दीपिका ट्रेडिशनल साड़ी अवतार में खूबसूरती के साथ एक्शन सीक्वेंस करती देखी जा सकती हैं. बता दें इससे पहले पठान में एक्ट्रेस के एक्शन अवतार को सभी ने पसंद किया था. SRK Dances in Metro Video: Jawan के प्रीव्यू में बाल्ड लुक में शाहरुख खान ने मेट्रो में किया क्रेजी डांस, यूजर्स की प्रतिक्रिया देख आपकी छूट जाएगी हंसी

अब जवान के प्रीव्यू में एक्ट्रेस सहजता से एक्शन करती नजर आ रही हैं. ऐसे में दीपिका पादुकोण के फैन्स के बीच उत्साह साफ है क्योंकि वे फिल्म में उनकी स्पेशल अपीयरेंस को देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते. बेशक दीपिका पादुकोण की स्क्रीन प्रेजेंस और दमदार प्रदर्शन फिल्म में चार चांद लगा देगा. वहीं एक और बात जो इस फिल्म को और एक्साइटिंग बनाती है, वह है पठान के बाद शाहरुख खान-दीपिका पदुकोण का फिर से एक साथ आना.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button