मनोरंजन

जान्हवी कपूर ने डांस दीवाने के सेट पर इसे किया डेट पर चलने का ऑफर तो खुला रह गया सबका मुंह, ऐसा रूप देख लोग भौचक्के

ऐक्ट्रेस जान्हवी कपूर की फिल्म ‘रूही’ रिलीज हो चुकी है। उनकी फिल्म को मिलाजुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। जान्हवी कपूर अपनी फिल्म प्रमोशन के लिए डांस दीवाने के सेट पर पहुंची थी और उनके साथ उनके को-स्टार वरुण शर्मा भी थे। इस दौरान शो के एक कंटेस्टेंट से ऐक्ट्रेस ने कुछ ऐसी बात कह दी कि वह मौजूद हर कोई चौंक गया।

कलर्स टीवी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि डांस दीवाने का एक कंटेस्टेंट बेहतरीन डांस करता है। इस पर सभी जजेज उसकी काफी तारीफ करते हैं। वहीं, जान्हवी कपूर कंटेस्टेंट को डेट पर जाने का ऑफर दे देती हैं और ये सुनकर सेट पर मौजूद हर कोई हैरान रह जाता है।

आपको बता दें कि रूही’ में जान्हवी कपूर और वरुण शर्मा के साथ राजकुमार राव भी हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन हार्दिक मेहता ने किया है। जान्हवी कपूर आने वाले समय में ‘दोस्ताना 2’ और ‘गुड लक जेरी’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

जान्हवी कपूर की फिल्म ‘रूही’ साल 2018 में रिलीज हुई ‘स्‍त्री’ का अगला पड़ाव है। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में ‘स्‍त्री’ ने बड़ी सफलता हासिल की थी। फिल्‍म ‘रूही’ के ट्रेलर और ‘पनघट’ से लेकर ‘नदियों पार’ गाने को भी बढ़‍िया रेस्‍पॉन्‍स मिला है।

Related Articles

Back to top button