मनोरंजन

‘जवान’ फिल्म ने दो दिन में कमाए 200 करोड़… |


Shahrukh Khan : गुरुवार को ‘जवान’ थिएटर्स में रिलीज हुई तो पहले ही दिन धुआंधार कमाई के रिकॉर्ड बन गए. फिल्म ने हिंदी फिल्मों के इतिहास में सबसे बड़ा ओपनिंग कलेक्शन जुटाकर दिखा दिया कि शाहरुख क्यों इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं.

Shahrukh Khan : इस साल की शुरुआत में ‘पठान’ से शाहरुख ने पहली बार बॉलीवुड को दिखाया कि एक ही दिन में 70 करोड़ रुपये का नेट इंडिया कलेक्शन भी किया जा सकता है. अब उनकी फिल्म ‘जवान’ ने पहले ही दिन दिखा दिया कि पॉसिबल तो एक दिन में 75 करोड़ रुपये कमाना भी है.

Shahrukh Khan : गुरुवार को देश में कई जगह जन्माष्टमी की छुट्टी का भी फायदा फिल्म को मिला. लेकिन शुक्रवार पूरी तरह कामकाजी दिन था, इसलिए पूरे चांस थे कि शुक्रवार को ‘जवान’ की कमाई में थोड़ी गिरावट तो आएगी. लेकिन बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स बताती हैं कि दर्शकों में सॉलिड हिंदी फिल्म और शाहरुख खान, दोनों की भूख जमकर है. पहले दिन धुआंधार कमाई के बाद, ‘जवान’ ने दूसरे दिन भी थिएटर्स में जमकर कमाई की और शाहरुख की फिल्म ने हिंट दे दिया है कि वीकेंड में ये फिल्म ऐसी कमाई करने वाली है जो ‘पठान’ और ‘गदर 2’ ने भी नहीं देखी!

read more- CG News: साप्ताहिक बाजार में लौट रहे गग्रामीणों की नाव नदी में पलटी, पुलिस की सूजबूझ ने बचाई ग्रामीणों की जान….

दूसरे दिन भी डटा रहा ‘जवान’
गुरुवार को फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 74.5 करोड़ रुपये था. ‘जवान’ के हिंदी वर्जन ने थिएटर्स में 65.5 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस किया था. पहले दिन के धमाके के बाद ‘जवान’ ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर भौकाल जमाए रखा. ट्रेड रिपोर्ट्स कहती हैं कि दूसरे दिन शाहरुख की फिल्म ने 50 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया है. शुक्रवार को फिल्म की कमाई 52 से 54 करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान है. इसमें हिंदी वर्जन से करीब 47-48 करोड़ रुपये कमाई होने का अनुमान है.

Shahrukh Khan : यानी दो दिन में शाहरुख खान की फिल्म ने भारत में ही करीब 127 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस कर डाला है. जब वर्किंग डे होने के कारण कमाई गिरने का चांस था, तब ‘जवान’ ने 50 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए हैं. शनिवार-रविवार को शाहरुख की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या करने वाली है, इसका अंदाजा बड़े आराम से लगाया जा सकता है.

हिंदी फिल्मों का सबसे बड़ा शुक्रवार
‘जवान’ के दूसरे दिन की कमाई, हिंदी फिल्मों के इतिहास में सबसे बड़ा पहला शुक्रवार लेकर आई है. शाहरुख की लेटेस्ट फिल्म से पहले, फर्स्ट फ्राइडे को सबसे बड़ी कमाई यश की KGF 2 ने की थी. इस फिल्म ने पहले शुक्रवार को 46.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. पहले शुक्रवार को ‘बाहुबली 2’ ने 41 करोड़, ‘गदर 2’ ने 40 करोड़ और शाहरुख की ही ‘पठान’ ने 38 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. इन सभी बड़ी फिल्मों को अब ‘जवान’ ने पीछे छोड़ दिया है.

read more- बच्चा था दिव्यांग मां रहती थी दुखी, एक दिन दुखी मां ने घर में लगा ली फांसी

Shahrukh Khan : इंडिया के साथ-साथ ओवरसीज मार्किट में भी ‘जवान’ जमकर कमाई कर रही है. पहले ही दिन करीब 130 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी इस फिल्म ने, दो दिन में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी बड़े आराम से पार कर लिया है. विदेशों में शुक्रवार का दिन ख़त्म होने के बाद, ओवरसीज कलेक्शन के फाइनल आंकड़े सामने आएंगे.

Shahrukh Khan : विदेशी मार्केट्स में भी शाहरुख की फिल्म कई रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है. शनिवार को ‘जवान’ की कमाई में अच्छा खासा जंप आने वाला है. फिल्म की एडवांस बुकिंग बहुत जबरदस्त है और ये देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे दिन ‘जवान’, अपने ओपनिंग कलेक्शन के कितना करीब पहुंचती है



Related Articles

Back to top button