मनोरंजन

Bigg Boss 15 फेम ईशान और मायशा का इंटिमेट वीडियो वायरल, लोगों ने कहा सुर्खियां बटोरने का सस्ता तरीका

बिग बॉस के 15वें सीजन में बनी जोड़ी ईशान सहगल और मीशा अय्यर घर से निकलने के बाद भी फिल्हाल एक दूसरे के साथ हैं। दोनों ने घर में तो काफी सुर्खियां बटोरी ही थी, घर से बाहर आने के बाद भी वो अक्सर लाइम लाइट में बने रहते हैं। अब एक बार फिर ये दोनों सुर्खियों में हैं। प्यार में पागल ये कपल सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ आए दिन तस्वीरें साझा करते देखे जाते हैं।

Instagram Reel

मायशा ने ईशान के साथ एक रोमांटिक और सिजलिंग वीडियो को शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। मायशा और ईशान का ये इंटिमेट वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद चर्चा में हैं। एक तरफ जहां कुछ लोग इस पर अपना प्यार लुटा रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों ने इसे देखने के बाद अभद्र टिप्पणियां करनी शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया का एक वर्ग इनका बुरी तरह से मज़ाक उड़ा रहा है और इन्हें ट्रोल कर रहा है। लोगों का कहना है कि केवल सुर्खियों में रहने के लिए ये बनावटी पन है। हालांकि ईशान सहगल और मायशा अय्यर पहले ही मीडिया पर अपने रिश्ते की खुलकर पुष्टि कर चुके हैं, लेकिन कुछ लोगों को अभी भी इनके रिश्ते को पचा पाने में मुश्किल हो रही है।

वीडियो – https://www.instagram.com/reel/CW0jR-1JVWB/?utm_medium=copy_link

वीडियो काफी हॉट और इंटिमेट है, जिसमें ईशान ने काले रंग का सूट पहना हुआ है तो, वहीं उसकी गर्लफ्रेंड, मायशा ने हॉट रेड कलर का डीप नेक गाउन पहन सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लव बर्ड्स एक दूसरे के साथ रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। कभी एख दूसरे को गालों पर किस कर रहे हैं तो कभी एक दूसरे को हग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button