सोनू सूद के घर में आयकर विभाग की रेड, फैंस का फूटा गुस्सा

नई दिल्ली: कोरोना के दौरान आई मुश्किलों के बीच लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनके घर पर आयकर विभाग का सर्वे (Income Tax Survey) हुआ है. इस जानकारी के सामने आने के बाद सोनू सूद (Sonu Sood) के फैंस में नाराजगी नजर आ रही है. इस अचानक हुए इस सर्वे के कारण, अब सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में सोनू सूद को सपोर्ट करने वाले पोस्ट सामने आ रहे हैं. लोगों ने अपनी नाराजगी जताने के लिए MEMES का सहारा लिया है.
आज भी जारी है सर्वे
इनकम टैक्स विभाग ने आज दूसरे दिन भी अभिनेता सोनू सूद के घर और दफ्तर पर सर्वे जारी रखा है. कल करीब 20 घंटे से ज्यादा सोनू सूद के 6 ठिकानों पर सर्वे अभियान चला था. अब तक आईटी डिपार्टमेंट ने इस सर्वे में क्या हासिल किया इसकी जानकारी शेयर नहीं की है. कल सोनू के जूहू आफिस, लोखंडवाला घर सहित 6 ठिकानों पर सर्वे किया था.
सोशल मीडिया पर दिखा फैंस का गुस्सा
आपको बता दें कि बीते दिन बुधवार को सोनू सूद घर पर आयकर विभाग के कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे. जानकारी के मुताबिक मुंबई में मौजूद सोनू सूद से जुड़ी कुल 6 जगहों पर इनकम टैक्स का सर्वे किया गया है. लॉकडाउन के दौरान लाखों लोगों को उनके घरों तक पहुंचने में मदद कर चुके सोनू सूद रियल लाइफ मसीहा कहे जाने लगे हैं. पहले लॉकडाउन के बाद से लेकर अभी तक सोनू सूद लगातार लोगों की मदद करते रहे हैं. एक्टर के सोशल मीडिया अकाउंट पर हर रोज बेहिसाब मैसेज आते हैं. वहीं अब लोग इस मौके पर इनकम टैक्स विभाग के इस सर्वे से भड़के हुए हैं.



