मनोरंजन

सीरियल “अनुपमा” में बापूजी के कारखाने का होगा 5 करोड़ में सौदा, घर छोड़ कर जायेगी अनुपमा

नई दिल्ली: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में इन दिनों खूब लड़ाई-झगड़ा देखने को मिल रहा है. राखी दवे (Rakhi Dave) ने घर पर आकर खूब हंगामा किया और डील के बारे में भी खुलासा कर दिया. राखी की बातें सुनकर वनराज ने भी अनुपमा को खूब खरी-खोटी सुनाई और घर से चले जाने की धमकी दी.

बापूजी राखी को दिखाएंगे बाहर का रास्ता
आज आप देखेंगे बापूजी राखी दवे की नेम प्लेट हटा देंगे. किंजल भी राखी दवे यानी अपनी मां को खरी-खोटी सुनाती है. दूसरी तरफ काव्या वनराज को कहती है कि वो घर छोड़कर ना जाए क्योंकि अगर वो घर छोड़कर गया तो अनुपमा पूरा घर बेच देगी. यह सुनकर वनराज ने घर छोड़कर जाने का फैसला बदल लेगा. डॉली बापूजी पर गुस्सा करती है कि उन्होंने उसे कुछ क्यों नहीं बताया.

घर छोड़कर जाएगी अनुपमा
वनराज अनुपमा के खूब सुनाएगा, इस पर अनुपमा भी बदले में उसे खूब सुनाएगी. अनुपमा कहेगी कि वो राखी दवे के पैसे लौटाने के बाद यह घर छोड़कर हमेशा-हमेशा के लिए चली जाएगी और यह यह सुनकर काव्या का चेहरा खिल उठता है.

5 करोड़ लगेगी कारखाने की कीमत
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज कपाड़िया दावा करेगा कि वो अनुपमा और वनराज की प्रॉपर्टी 5 करोड़ में खरीद लेगा. लैटर पढ़कर वनराज बहुत खुश हो जाएगा. वनराज ये बात अनुपमा को बताएगा. अनुपमा अपना कैफे और एकेडमी बेचने से इनकार कर देगी. वनराज अनुपमा से कहेगा कि उसे प्रॉपर्टी के बदले मोटी रकम मिल रही है. इस रकम के मिलने से उनके परिवार की जिंदगी सुधर जाएगी.

Related Articles

Back to top button