प्रधानमंत्री मोदी समीक्षा बैठक, पर्याप्त ऑक्सीजन मिलेगा राज्यों को, इधर ट्विटर पर टॉप ट्रेंडिंग में Superspredermodi, जानें क्यों

प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों के साथ कोरोना के मौजूदा हालातों पर शनिवार रात 8 बजे समीक्षा बैठक की। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कोरोना समीक्षा बैठक के दौरान दवाओं, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और टीकाकरण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। वहीं बैठक से ऐन पहले ट्विटर पर सुपर स्प्रेडर मोदी (Superspredermodi) टॉप ट्रेंडिंग में आ गया था। यूज़र्स तरह तरह के मिम्स बनाकर पोस्ट कर रहे थे।
गौरतलब है कि इस अहम बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना मरीजों के लिए अस्पताल के बेड की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाने चाहिए।इससे पहले पीएम मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ दो बार बैठक कर चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ, हर्षवर्धन ने भी 11 से अधिक राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की थी और कहा कि राज्यों को पर्याप्त ऑक्सीजन मुहैया कराया जा रहा है।
Read Also – Corona Update – छत्तीसगढ़ में आज कुल 16083 पॉजिटिव मरीजों की पहचान, कुल 138 मौतें, जाने अपने शहर का हाल
आपको बता दें कि बीते साल की तुलना में इस साल कोरोना वायरस के मामले काफी भयावह हैं। कोरोना के ज्यादा से ज्यादा मामलों में एक लाख के अंदर पाए गए गए. लेकिन इस साल कोरोना के मामले रोजाना दोगुने से गति से बढ़ रहे हैं। बीते कल यानि शनिवार को देश में कोरोना वायरस के अब तक के सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 2,34,692 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,45,26,609 हो गई है. वहीं एक दिन में अब तक सर्वाधिक 1,341 लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,75,649 हो गई है।




