अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं वाणी कपूर, आज उनके जन्मदिन पर देखिये उनकी खूबसूरत तस्वीरें
बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस से ग़दर मचाने वाली एक्ट्रेस वाणी कपूर का आज जन्मदिन हैं। 23 अगस्त 1992 को देश की राजधानी दिल्ली में जन्मी वाणी ने अपनी पहली ही फिल्म में अपने अभिनय से लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। व्यावसायिक फॅमिली से आई वाणी के पिता का नाम शिव कपूर है जो बिजनेस मैन हैं और उनकी माँ का नाम डिम्पी कपूर है जो मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव हैं।

वाणी ने अपनी बैचलर इन टूरिज्म की पढ़ाई इग्नू से की थी। पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने ओबेरॉय होटल्स में अपनी इंटरशिप के बाद आईटीसी के होटल्स में काम भी किया। इसके बाद वाणी ने अपना मॉडलिंग करियर का सफ़र एलिट मॉडल मैनेजमेंट से शुरू किया था।

साल 2009 में सोनी टेलीवीजन सीरीज स्पेशल 10 में उन्होंने बतौर मुख्य अभिनेत्री काम किया.बतौर अभिनेत्री वाणी ने अपना फ़िल्मी सफ़र यशराज फिल्म के साथ शुरू किया था. यश राज फिल्म्स ने वाणी कपूर के साथ पहली डेब्यू फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ बनाई, जो साल 2013 में रिलीज हुई और इस फिल्म में इनके साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में वाणी ने तारा की भूमिका निभाई थी.जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू से नवाजा गया था।

इस फिल्म के बाद वाणी ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। वाणी की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल भी होती हैं। वाणी बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेस मानी जाती है।





