Happy birthday Priyanka – 10 साल छोटे निक से शादी कर सबको चौंकाया था प्रियंका ने
प्रियंका चोपड़ा आज अपना 38 वां जन्मदिन मना रही हैं. लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं. इस बात से भी सभी वाकिफ होंगे कि प्रियंका चोपड़ा ने खुद से 10 साल छोटे निक जोनास से शादी की. निक से पहले उनका अफेयर कई सेलेब्स के साथ भी रहा है. आज हम आपको प्रियंका चोपड़ा के अफेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

इनका जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर, बिहार में हुआ था। इनके पिता का नाम अशोक चोपड़ा और माता का नाम मधु चपोड़ा है। इनके पति का नाम निक जोनस है। वैसे तो इन्हें किसी भी परिचय की जरूरत नहीं है। बता दें कि इन्हें पिग्गी चॉप्स, सनशाइन, मिमी, पीसी के नाम से भी जाना जाता है। प्रियंका और निक के रिश्ते की शुरुआत 2017 के मेट गाला इवेंट से हुई थी, जहां रेड कार्पेट पर वो पहली बार निक के साथ नज़र आयी थीं। निक इससे पहले ही प्रियंका को मन ही मन में अपना दिल दे बैठे थे। दरअसल ‘द वैनिटी फेयर ऑस्कर्स पार्टी’ में निक ने पहली बार प्रियंका को देखा और फ़िदा हो गये थे। यह इवेंट 2017 की चर्चित मेट गाला से कुछ महीने पहले हुई थी।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का पहला प्यार असीम मर्चेंट थे. कहा जाता है कि प्रियंका फिल्मों में आने से पहले उन्हें डेट कर रही थीं, लेकिन जैसे ही उन्हें बॉलीवुड में सफलता मिली, वह अपना पहला प्यार भूल गईं और दोनों अलग हो गए. असीम के बाद, प्रियंका ने अक्षय कुमार को डेट किया. दोनों की जोड़ी खूब पसंद की गई. दोनों ने कई हिट फिल्में साथ में की हैं. एक समय था जब मीडिया में खबर थी कि दोनों एक साथ काम करते हुए एक-दूसरे के करीब आए हैं. उस समय दोनों के कई बोल्ड फोटोशूट भी सामने आए थे जिसकी वजह से दोनों चर्चाओं में थे।
अक्षय और प्रियंका की नजदीकियों से नाखुश ट्विंकल खन्ना ने इसे लेकर अक्षय कुमार को ताकीद दी थी कि वह अब प्रियंका के साथ कोई फिल्में नहीं करेंगे. उसके बाद अक्षय ने प्रियंका के साथ दूरी बनाए रखना शुरू कर दिया. अक्षय के बाद, प्रियंका ने हरमन बावेजा को डेट करना शुरू किया. इन दोनों ने साथ में एक फिल्म भी की थी जो फ्लॉप रही. ऐसा बताया जाता है कि हरमन के फ्लॉप करियर के चलते प्रियंका उनसे दूर हो गईं. प्रियंका का नाम शाहरुख, शाहिद, यहां तक कि जेरार्ड बटलर के साथ जोड़ा गया है।